फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भरत तिवारी को कैंडल मार्च निकालकर दी गई श्रद्धांजलि

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 28 Jun 2026 07:58 PM IST

गोंडा। भरत तिवारी की एनकाउंटर में हुई मौत को लेकर रविवार शाम खरगूपुर में सपाइयों ने कैंडल मार्च निकालकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे, मेहनौन के पूर्व प्रत्याशी राहुल शुक्ल और कटरा के विनोद शुक्ल के नेतृत्व में भगवानदीन चौराहे से नगर पंचायत के गांधी चौराहे तक मार्च निकाला गया। मार्च में शामिल लोगों ने हाथों में जलती मोमबत्तियां लेकर दिवंगत भरत तिवारी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान वक्ताओं ने भरत तिवारी के व्यक्तित्व, सामाजिक सरोकारों और उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों की भागीदारी रही। श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि भरत तिवारी की स्मृतियां सदैव लोगों के बीच जीवित रहेंगी और समाज के प्रति उनके कार्य प्रेरणा देते रहेंगे। कैंडल मार्च में नीरज शुक्ल, फौजदार शुक्ल, उमानाथ शुक्ल, प्रदीप शुक्ल, अंकित शुक्ल, वहीद अंसारी, शमसुद्दीन अंसारी, साधु तिवारी समेत अनेक लोग शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें