सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंती पर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की श्रृखंला में बृहस्पतिवार को रन फॉर यूनिटी के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बेलसर में कैसरगंज सांसद करन भूषण सिंह व विधायक तरबगंज प्रेमनरायन पांडेय की अगुवाई में पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में स्थानीय लोगों ने प्रतिभाग करके एक भारत श्रेष्ठ भारत के नारे लगाए।