गोंडा। भाइयों की कलाई पर इस बार मोती, कुंदन, रुद्राक्ष व चंदन की लकड़ी से तैयार राखियां सजेंगी। रक्षाबंधन का पर्व नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। शहर के चौक बाजार में राखियों की दुकानें सज गई हैं। रंग-बिरंगी, डिजाइनर और बच्चों के पसंदीदा कार्टून वाली राखियों की बाजार में खूब मांग है। दुकानदारों ने त्योहार को देखते हुए विभिन्न डिजाइन और कीमतों की राखियों का स्टॉक मंगाया है।