फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बच्चों के साथ पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, दर्ज किया जा रहा है पति पर मुकदमा, ये है पूरा मामला

पति से तंग महिला न्याय पाने के लिए अपने बच्चों के साथ सोमवार को करनैलगंज कोतवाली के सामने स्थित पानी टंकी पर चढ़ गई। बाद में पुलिस ने उसे मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का भरोसा देकर नीचे उतारा। करनैलगंज के एक मोहल्ले की महिला अपने तीन बच्चों के साथ कोतवाली के सामने क्षेत्र की सबसे ऊंची पानी टंकी पर चढ़ गई। जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को मिली तो सीओ राजेश सिंह, कोतवाल तेज प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी राजीव कनौजिया ने महिला से टंकी पर चढ़ने का कारण पूछा। कोतवाल ने बताया कि महिला के मुताबिक उसकी शादी 8 वर्ष पहले हुई थी। उसके 3 बच्चे भी हैं। उसके पति ने उसके रहते हुए दूसरी शादी कर लिया है, अब उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। तलाक देने की धमकी देकर चार शादी की छूट होने की बात कहते हैं। कोतवाल ने बताया कि महिला की तहरीर पर उसके पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें