फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अधिवक्ता हत्याकांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार, गांव में सन्नाटा व पुलिस पहरा

गोंडा। करनैलगंज में अधिवक्ता सुभाष चंद्र मिश्र की हत्या के चौथे नामजद आरोपी अरुण कुमार मिश्र को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब हत्याकांड की तह तक जाने के लिए जांच में जुटी है। अधिवक्ता सुभाष मिश्र की रविवार को हत्या कर दी गई थी। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इनमें से तीन अभियुक्त हरिशरण मिश्र, रामकेवल मिश्र और संतोष कुमार मिश्र को सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। चौथे आरोपी अरुण कुमार मिश्र की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी। मंगलवार को उसे भी पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया। घटना के बाद से सुदई पुरवा गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात है और लगातार निगरानी की जा रही है। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। अभियुक्तों के घरों पर ताले लटके हैं, जबकि उनके मवेशी बाहर बंधे नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें