फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अचानक बारिश से दिन में छाया अंधेरा, भीगी सरसों की फसल से किसान परेशान

गोंडा। शुक्रवार को अचानक हुई बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। सुबह करीब नौ बजे तक मौसम साफ था और लोग अपने रोजमर्रा के काम में लगे थे, लेकिन करीब दस बजे काले घने बादल छा गए और कुछ ही देर में तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश इतनी तेज हुई कि दिन में ही अंधेरा जैसा माहौल हो गया और कई जगह लोगों को वाहनों की लाइट जलानी पड़ी। ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश का सबसे ज्यादा असर खेती पर पड़ा। खेतों में कटी पड़ी सरसों की फसल भीग गई, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। लोहंगपुर पूरे पंडित गांव के पवन, अशोक और संजय ने बताया कि एक दिन पहले ही सरसों की फसल की कटाई कराई गई थी और फसल खेत में ही पड़ी थी, तभी अचानक बारिश शुरू हो गई। अशोक ने बताया कि शुक्रवार सुबह भी वह सरसों की पकी फसल की कटाई कर रहे थे, तभी तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। बारिश के कारण खेत में कटी और खड़ी दोनों फसल को नुकसान होने की आशंका है। किसानों का कहना है कि इस समय सरसों की कटाई चल रही है, ऐसे में बारिश से फसल भीगने पर दाना खराब होने का डर है। अचानक हुई बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेरने का काम किया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में चिंता का माहौल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें