फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: आन, बान और शान से लहराया तिरंगा, गोंडा में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को जिलेभर में आजादी के जश्न की धूम रही। सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा आन, बान और शान से लहराया। देशभक्ति के नारों और राष्ट्रगान से पूरा माहौल राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत नजर आया। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई। डीएम ने परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। विकास भवन परिसर में मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले वीरों को नमन किया। जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक और देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें