उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जनपद न्यायाधीश दुर्ग नरायन सिंह के निर्देशानुसार आगामी 14 मार्च को वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय व समस्त तहसीलों में किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोण्डा की प्रभारी सचिव अपेक्षा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अब तक न्यायालय द्वारा लगभग सत्रह हजार, प्रशासन द्वारा लगभग सवा लाख व बैंकिंग सेक्टर से लगभग बीस हजार मामले निस्तारण के लिए चिन्हित किए गए हैं।