गोंडा में पीएमश्री फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज समेत चार केंद्रों पर रविवार को संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा कराई गई। पहली पाली में परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर ठीक रहा। सामान्य ज्ञान का पेपर थोड़ा कठिन था। हिंदी का ठीक था। डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने बताया कि सुबह 9 से 12 बजे तक पहली पाली में परीक्षा कराई गई। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 से 5 बजे के बीच होगी। इसके लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से जीआईसी, जीजीआईसी, शहीदे आजम सरदार भगत सिंह (टॉमसन) इंटर कॉलेज के साथ ही एलबीएस को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।