गोंडा में सहालग की धूम है। ऐसे में वैवाहिक कार्यक्रमों में लोगों का आना-जाना बढ़ गया है। इस मौके पर परिवहन सेवाओं की कमी लोगों को परेशान कर रही है। परिवहन निगम की 17 बसें परिचालकों की कमी के कारण नहीं चल पा रही है। ऐसे में लखनऊ, उतरौला, बहराइच जाने वाली बसों में कटौती हो रही है। वहीं, गोरखपुर में मेगा ब्लॉक के कारण करीब डेढ़ दर्जन ट्रेनें निरस्त/ डायवर्ट है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।