फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस पर बरसे बृजभूषण, बोले- छात्रों की चिंता को विपक्ष ने बनाया राजनीतिक मुद्दा

Bhupendra Singh Updated Fri, 07 Aug 2026 06:55 PM IST

पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने शुक्रवार को अपने पैतृक आवास गोंडा के विश्नोहरपुर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्याओं को विपक्ष ने राजनीतिक मुद्दा बना दिया है। बृजभूषण शरण सिंह ने राहुल गांधी के प्रयागराज में छात्रों से संवाद कार्यक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह छात्रों के बीच जाने के कदम का स्वागत करते हैं, लेकिन यह पहल काफी देर से की गई है। उनका कहना था कि छात्रों के बीच राहुल गांधी को एक-दो साल पहले ही जाना चाहिए था। पूर्व सांसद ने सवाल उठाया कि यदि राहुल गांधी को पेपर लीक की समस्या की पहले से जानकारी थी तो उन्होंने लोकसभा में इस मुद्दे पर व्यापक चर्चा या बड़ा वक्तव्य क्यों नहीं दिया। उन्होंने कहा कि यह समस्या अचानक पैदा नहीं हुई है। बृजभूषण ने दावा किया कि प्रधानमंत्री और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पेपर लीक से जुड़े मामलों पर अपेक्षा से अधिक काम किया है। उन्होंने कहा कि अब इस विषय पर बहुत कुछ करने के लिए शेष नहीं बचा है। राहुल गांधी के छात्रों से संवाद को लेकर बृजभूषण ने अपना पुराना हमला दोहराते हुए इसे उनकी ‘झूठ बोलने की आदत’ जैसा बताया। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों के बीच जाना अच्छी पहल है, लेकिन उनके मुताबिक यह पहल काफी देर से हुई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें