फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में गोंडा में निकली पदयात्रा

गोंडा में महिला आरक्षण को लेकर बुनियादी सोच को नया आयाम देने वाले नारी शक्ति वंदन अधिनियम (106वां संविधान संशोधन) के समर्थन में शुक्रवार को जनपद में पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान महिलाओं की भागीदारी, सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी के मार्गदर्शन में गांधी पार्क मैदान से शुरू हुई पदयात्रा चौक होते हुए गुरु नानक चौक तक निकाली गई। कार्यक्रम के संयोजक भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी रहे। इस मौके पर भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी विवेक मणि श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। पदयात्रा में महिला मोर्चा अध्यक्ष बीना राय राजभर, रश्मि मौर्य, पूनम विश्वकर्मा, सरिता तिवारी, रेखा द्विवेदी, अनीता गुप्ता समेत बड़ी संख्या में छात्राएं और महिलाएं शामिल हुईं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें