यूपी के गोंडा जैसे छोटे शहर से निकलकर डॉ. उत्कर्ष आनंद ने देशभर में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। वह शहर के आवास विकास के रहने वाले हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस सुपर स्पेशलिटी टेस्ट (आईएनआई एसएस) जैसी सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक में ऑल इंडिया पहली रैंक हासिल करके उन्होंने न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। खास बात यह है कि वास्कुलर सर्जरी में पूरे भारत में सिर्फ एक सीट है, इस पर चयन केवल पहले रैंक वाले अभ्यर्थी का ही होता है। इससे पहले भी डॉक्टर उत्कर्ष ने नीट यूजी में ऑल इंडिया में 10वीं रैंक व यूपी में पहली रैंक हासिल की थी। उत्कर्ष का चयन केरल के एम्स तिरुवनंपुरम में वास्कुलर सर्जरी के लिए हुआ है।