फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में दोपहर से झमाझम बारिश, पीईटी परीक्षार्थियों और किसानों की बढ़ी मुश्किलें

गोंडा में शुक्रवार दोपहर से मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में छाए बादलों के बीच बारिश शुरू हो गई। कई इलाकों में रुक-रुककर हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। मौसम विभाग ने गोंडा समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है। इससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ने की आशंका है। शुक्रवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में शामिल होने पहुंचे अभ्यर्थियों को बारिश के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने और परीक्षा समाप्त होने के बाद घर लौटने में भी दिक्कत हो रही है। खासकर दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले परीक्षार्थियों को बारिश के बीच आवागमन की समस्या झेलनी पड़ रही है। वहीं, बारिश ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी धान की फसल और कटाई के बाद खेतों में रखी उपज को नुकसान पहुंचने की आशंका है। खेतों में पानी भरने और फसल भीगने से किसानों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें