परसपुर विकासखंड मुख्यालय पर एक राष्ट्र एक चुनाव के तहत सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि चाहे घर का काम हो चाहे समाज का कार्य हो महिलाओं के बिना पूरा नही होता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि महिलाओं का सामर्थ्य देश की दिशा और दशा को तय करती है। महिलाएं अब केवल भीड़ बढ़ाने का काम नही करती बल्कि नेतृत्व की क्षमता रखने वाली है। कहा कि अलग अलग चुनाव होने से विकास कार्यों में रुकावट आती है। कई बार चुनाव होने से खर्च भी बढ़ जाते है। एक राष्ट्र एक चुनाव से विकास में बाधा नही आएगी वही, कई चुनाव में लगने वाले खर्चे भी बचेंगे।