फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Gonda: पिकअप चालक व व्यापारी को सात घंटे हवालात में बंद कर मांगी एक लाख की घूस, तीन पुलिस कर्मी निलंबित

अंबेडकरनगर के इल्तिफातगंज निवासी पिकअप चालक अकील अहमद व बस्ती जिले के हैदराबाद निवासी पशु व्यवसायी मुस्लिम को सोमवार को पुलिस कर्मियों ने नवाबगंज थाने के हवालात में सात घंटे तक बंद रखा। छोड़ने के लिए एक लाख रुपये की मांग की। देवीपाटन रेंज के डीआईजी अमित पाठक के निर्देश पर मामले की जांच कराई गई। बाद में पुलिस अफसरों ने दोनों को छुड़वाया। एसपी विनीत जायसवाल ने तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। पिकअप चालक अकील अहमद का कहना है कि वह नवाबगंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में अपनी ससुराल में पत्नी रुखसाना के साथ रह रहा है। यहीं पर उसके मामा रफीक का भी घर है। बताया कि वह भाड़े पर पिकअप की बुकिंग करके चलाता है। सोमवार को बस्ती जिले के हैदराबाद निवासी मुस्लिम ने उसे भाड़े पर जैतपुर गांव से भैंस लाने के लिए कहा। वह भाड़े पर अपनी पिकअप पर भैंस लाद कर हैदराबाद के पशु व्यापारी मुस्लिम के घर जा रहा था। रास्ते में पटपरगंज पुल के पास मुख्य आरक्षी मनोज सिंह, आरक्षी रविकेश यादव तथा सुमित यादव ने उसे रोक लिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे व पशु व्यापारी को थाने पर लाकर हवालात में बंद कर दिया। कहा कि पुलिसकर्मियों ने उसकी मोबाइल व उसकी जेब में रखे कुछ रुपये भी ले लिए। छोड़ने के लिए एक लाख रुपये की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें