गोंडा जिले की देहात कोतवाली के दुफेड़िया गांव निवासी होमगार्ड मदन पांडेय के बेटे सुनील कुमार पांडेय उर्फ विक्की पांडेय (25) की मौत मामले में बुधवार को क्राइम सीन रिक्रिएशन किया गया। इस दौरान पेड़ से सुनील का पुतला बनाकर लटकाया गया। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। देहात कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि बीते 10 मार्च को पांडेयपुरवा दुफेड़िया में घर से 50 मीटर दूरी पर जामुन के पेड़ में सुनील का शव लटका मिला था। इसके बाद पिता मदन पांडेय ने हत्या की आशंकाओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि हत्या के बाद शव लटकाया गया या फिर आत्महत्या की है। इसको लेकर लखनऊ व गोंडा विधि विज्ञान प्रयोगशाला के एक्सपर्ट ने क्राइम सीन रिक्रिएशन किया है। इस दौरान टीम ने पहले मृतक सुनील कुमार पांडेय उर्फ बिक्कू पांडेय का पुतला बनाया गया। इसके बाद गर्दन पर रस्सी बांधी गई। फिर जामुन के पेड़ से पुतले को लटकाया गया।