नीम के पेड़ से अचानक दूध जैसा सफेद तरल पदार्थ की धारा बहने लगी। दूधिया रंग की धारा को देखने के लिए पेड़ के पास की भीड़ उमड़ आयी। देखते ही देखते नीम का पेड़ पूजास्थल के रूप में तब्दील हो गया। लोग पूजा अर्चना करने लगे। मामला करनैलगंज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत परसा महेशी से जुड़ा है। परसा महसी के एक नीम के पेड़ से अचानक दूध जैसा सफेद रंग की धारा बहने लगी। दूध की धारा निकलने की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। तमाम लोग फूल माला व जल चढ़ाकर पूजा अर्चना करने लगे। ग्रामीणों ने बताया कि वो लोग इस नीम के पेड़ को शीतला माता के स्थान के रूप में पूजते हैं। शीतला माता ने दूध की धारा के रूप में अपने भक्तों को साक्षात दर्शन दिया है। ग्राम परसा महेशी में नीम के वृक्ष से भक्तों के लिए चमत्कार से कम नहीं है। जैसे ही नीम के पेड़ से दूध निकालने की खबर उड़ी। श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच गए और शीतला माता की पूजा अर्चना शुरू कर दी।