फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Gonda: महाकुंभ का उत्साह, पांच मिनट में फुल हो गईं रोडवेज की बसें

मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में संगम स्नान का करने को लोगों का उत्साह चरम पर है। हर कोई महाकुंभ का साक्षी बनने को तैयार है। जिसका असर गोंडा बस अड्डा पर देखने को मिला। रोडवेज की बसें पांच मिनट के भीतर ही फुल हो जा रही हैं। भीड़ का आलम ये रहा कि यात्री बसों की खिड़की के सहारे सामान अंदर पहुंचाते रहे। रोडवेज के कर्मियों को व्यवस्था संभालने में काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। यहां सुबह से ही यात्रियों की भीड़ जुटी रही। यात्रियों की संख्या के मुताबिक बसें नहीं थीं, जिससे लोगों को तीन-चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा। हालांकि, हजारों यात्री महाकुंभ के लिए रवाना हुए। फिर भी भीड़ में कमी नहीं देखी गई। केंद्र प्रभारी ज्योति ने बताया कि गोंडा रोडवेज बेड़े की कुल 109 बसें प्रयागराज के लिए चलाई जा रही हैं। इसके अलावा अन्य कई डिपो की बसें भी लगाई गई हैं। यात्रियों की भीड़ ज्यादा है। यात्रियों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें