फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda: गेट बंद नहीं हुआ और पहुंच गई मालगाड़ी, गेटमैन की सूझबूझ से टली बड़ी घटना

ishwar ashish Updated Tue, 22 Apr 2025 04:21 PM IST

स्वामी नारायण छपिया रेलवे स्टेशन के पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग पर बिना गेट बंद हुए मालगाड़ी क्रॉसिंग तक आ गई। इससे बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गई। स्वामी नारायण छपिया रेलवे स्टेशन के पश्चिम दीननगर गांव के निकट रेलवे क्रॉसिंग संख्या 233 ए के गेटमैन अनूप कुमार शर्मा ने बताया कि रेलवे स्टेशन से सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर उन्हें रेलवे क्रॉसिंग का गेट बंद करने का आदेश मिला था। रेलवे स्टेशन से बताया गया कि डाउन ट्रैक पर मालगाड़ी ट्रेन आ रही है। गेटमैन का कहना है कि वह गेट बंद करने के लिए जैसे ही उठा तो देखा कि डाउन ट्रैक पर आ रही मालगाड़ी होम सिग्नल के अंदर आ गई। होम सिग्नल रेड था। गेटमैन ने ट्रेन रोकने के लिए लाल झंडी दिखाई और हूटर का प्रयोग कर क्रॉसिंग पार करने के लिए दोनों तरफ से आ रहे दो पहिया, चार पहिया, पैदल यात्रियों को सावधान किया। ट्रेन रेलवे क्रॉसिंग पर आकर रुकी। गेटमैन अनूप कुमार शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना रेलवे स्टेशन पर दी गई है। स्वामी नारायण छपिया रेलवे स्टेशन के पश्चिम रेलवे क्रॉसिंग से होकर भारी संख्या में लोगों का सीएचसी छपिया, छपिया मंदिर होते हुए परसरामपुर अयोध्या तथा मनकापुर, मसकनवा बभनान मार्ग पर आना-जाना रहता है। जिस समय घटना हुई उस समय रेलवे क्रॉसिंग के दोनों तरफ दो पहिया चार पहिया वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें