गोंडा जिले के ददुआ बाजार स्थित श्री श्याम मंदिर के वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को निशान शोभायात्रा निकाली गई। मंगलवार को ट्रस्ट के मंत्री सुशील पचेरिया ने बताया कि बाबा खाटू श्याम जी का निशान शोभायात्रा निकाली गई। पहली यात्रा रानी बाजार स्थित श्रीराम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला से निकलकर अग्रसेन चौराहा होते हुए बड़गांव पुलिस चौकी पर पहुंची। दूसरी यात्रा चौक बाजार के पीपल चौराहे से निकलकर नगर में भ्रमण करते हुए पुलिस चौकी पर पहुंची। दोनों यात्राएं श्री श्याम मंदिर पहुंचकर बाबा खाटू श्याम को निशान अर्पित किया।