कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में पर्यटकों की हत्या का मामला गर्मा गया है। बुधवार को केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति, भरत मिलाप समिति, विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल सहित हिंदू संगठनों के आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का राष्ट्रीय झंडा जमीन पर घसीटते हुए एलबीएस डिग्री कॉलेज चौराहे पर जलाया साथ ही नारेबाजी की।