पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का खुलासा किया है। इस मामले में 15 बाइक के साथ तीन को गिरफ्तार किया गया है। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि कोतवाली नगर, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने राजा सोनी निवासी मथुरा बाजार थाना ललिया जनपद बलरामपुर, दुर्गेश मिश्रा निवासी सिंहपुर थाना कटराबाजार जनपद गोंडा व अभिषेक तिवारी निवासी दलपतपुर थाना मोतीगंज जनपद गोंडा को जेल रोड से गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की कर उनके कब्जे व बाइक बरामद की गई है। एसपी ने दावा किया है कि पकड़े गए लोगों का एक संगठित गिरोह है, जो आर्थिक लाभ कमाने के लिए गोंडा, बस्ती व अन्य जनपदों में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। चोरी की गई बाइकों को इकठ्ठा कर डीसीएम/मिनी ट्रक में लाद कर नेपाल में बेच देते हैं।