माघी पूर्णिमा पर अयोध्या में सरयू नदी में स्नान के बाद अब श्रद्धालु वापस लौटने लगे हैं। पुराने सरयू पुल पर वाहनों की पाबंदी के कारण लोग पैदल ही आ जा रहे हैं। गोंडा तथा गोरखपुर -बस्ती की तरफ से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कटरा शिवदयाल गंज से अयोध्या नए घाट जाने वाले रास्ते को खोल कर ई-रिक्शा व आटो जाने दिया गया। जिससे सरयू नदी में स्नान करने के लिए जाने वाले श्रद्धालु आटो से अयोध्या के नए घाट तक का सफर आटो से सफर किया। सरयू पुल के पास बने पार्किंग स्थल में बाहर से अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु स्नान करने के बाद प्रयागराज महाकुंभ की तरफ रवाना हो गए।