कस्बा क्षेत्र के जवाहर चौक स्थित एक तेल चक्की में सोमवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। सरसों की पेराई के दौरान मशीन में साड़ी फंस जाने से एक महिला उसकी चपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, विजय लक्ष्मी (35) तेल चक्की में सरसों की पेराई कर रही थीं। इसी दौरान उनकी साड़ी मशीन में फंस गई और देखते ही देखते वह मशीन की चपेट में आ गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्वजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नवाबगंज ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना सोमवार देर रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।