गोंडा: सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्तूबर को धूमधाम से मनाई जाएगी। इसके पूर्व भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में सरदार वल्लभ भाई पटेल का अतुलनीय योगदान रहा है। उन्होंने देश की विभिन्न रियासतों को एकजुट कर अखंड भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।