फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: साजिश का शिकार हुए पिता, पहलवानों का भी कॅरिअर हुआ खराब : करण भूषण

गोंडा: कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह ने कहा कि पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ लगाया गया मामला एक राजनीतिक साजिश का हिस्सा था। उन्होंने कहा कि आरोप लगाने वाले पहलवान किसी के हाथ की कठपुतली बन गए, जिससे उनका अपना करियर भी प्रभावित हुआ। बृहस्पतिवार को नवाबगंज स्थित नंदिनी नगर महाविद्यालय में आयोजित 'सत्यमेव जयते रैली' में सांसद ने कहा कि अब भी समय है, पहलवानों को अपनी ऊर्जा राजनीति में नहीं बल्कि कुश्ती में लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें सद्बुद्धि से काम लेते हुए फिर से खेल के मैदान में लौटना चाहिए। रैली के दौरान सांसद ने विभिन्न राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें