यूपी के गोंडा में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिये छपिया रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। अमृत भारत योजना के तहत स्वामी नारायण छपिया रेलवे स्टेशन का विकास कार्य कराया गया। 12 करोड़ 13 लाख रुपये से इस स्टेशन को चमकाया गया है। कोच गाइडेंस सिस्टम के साथ ही डिस्पले बोर्ड, डिजिटल घड़ी के साथ ही सोलर प्लांट व अन्य सुविधाओं को बेहतर बनाया गया है।