फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा पहुंचे कथा वाचक कौशिक जी महाराज की सरकार से मांग, गो-सरंक्षण के लिए बने अलग विभाग

गोंडा पहुंचे वृंदावन के प्रसिद्ध कथा वाचक कौशिक जी महाराज ने शुक्रवार को गो-रक्षा पर तीखा और मुखर बयान दिया। प्रेस वार्ता करके उन्होंने कहा कि 'आज भी हिंदू खतरे में हैं और गो माता कट रही हैं। सरकार से मांग की है कि गोशालाओं के संरक्षण और संचालन के लिए एक अलग विभाग बनाया जाए। कौशिक जी महाराज ने कहा कि कई गोशालाओं में व्यवस्थागत लापरवाही के कारण गायें मर रही हैं, जो बेहद चिंताजनक है। 'मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं गो-भक्त हैं, लेकिन नीचे के कुछ अधिकारी लापरवाही बरतते हैं। इस कारण गोशालाओं की स्थिति बिगड़ रही है।' उन्होंने जोर देकर कहा कि गाय को राष्ट्रमाता घोषित किया जाए और गो-दूध व गोमूत्र को सम्मानजनक, उचित मूल्य पर खरीदा जाए। ताकि, गोपालकों को प्रोत्साहन मिले। गो-रक्षा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि जन-जन का दायित्व है। लोगों को भैंस पालन के स्थान पर गाय पालन को प्राथमिकता देनी चाहिए। कौशिक जी महाराज ने दावा किया कि वे नियमित रूप से गाय का दूध और गोमूत्र का सेवन करते हैं। इससे वे पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि 'चाहें तो किसी भी डॉक्टर को बुलाकर मेरी जांच करा ली जाए, कोई बीमारी नहीं मिलेगी।'

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें