गोंडा में शनिवार को जनपद न्यायालय के सभागार में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हो रहा है। इसका शुभारंभ प्रशासनिक न्यायमूर्ति गौतम चौधरी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वादकारियों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए यह पहल की गई है। इसकी सफलता तभी संभव है, जब इसमें सभी का सामंजस्य हो।
इससे पहले प्रभारी डीएम अंकिता जैन ने लोक अदालत की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रभारी जिला जज रश्मि नंदा, राष्ट्रीय लोक अदालत की नोडल अधिकारी नम्रता अग्रवाल, एसपी विनीत जायसवाल सहित अन्य मौजूद रहे।
अपर जिला जज व विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दानिश हसनैन ने बताया कि जिला मुख्यालय के साथ ही जिले की चारों तहसीलों में भी लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। लोक अदालत में वादों व प्रकरणों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर तथा अर्थदंड अधिरोपित करके किया जाएगा।