फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, छठ गीतों से गूंजा घाट

गोंडा में लोक आस्था एवं सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। मंगलवार को सुबह व्रती महिलाओं ने कटरा घाट स्थित पवित्र सरयू के किनारे पूजन-अनुष्ठान कर उगते सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। नगर पालिका की तरफ से घाट को बिल्कुल दुल्हन की तरह सजाया गया था। पीत वस्त्र धारण कर पहुंचीं महिलाओं ने छठ माता की पूजा की और भजन गाते हुए सूर्य देव को नदी के पवित्र जल में खड़े होकर सूप से अर्घ्य दिया। इससे पहले निरजला वृत रखकर सूर्योदय पर ऊर्जा के श्रोत भगवान सूर्य को नमन किया। श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच कई महिलाएं सिर पर कलश रख व दीप लेकर सरयू के किनारे पहुंची और बालू से छठ मइया की आकृति बनाकर अपनी मान्यता के अनुसार पूजन किया। श्रद्धालुओं की मानें तो इस पूजन को करने से सुख शांति और समृद्धि की प्राप्त होती है। साथ ही महिलाएं बच्चों के दीर्घायु होने की कामना को लेकर यह व्रत और पूजन करती हैं। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत कटरा घाट पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। वहीं नगर पालिका की ओर सरयू कटरा घाट पर स्वच्छता, प्रकाश व सजावट के इंतजाम किए गए। घाट पर उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा, नगर पालिका चेयरमैन रामलली, ईओ सुरभि पाण्डेय, चेयरमैन प्रतिनिधि रामजीलाल मोदनवाल, कन्हैया लाल वर्मा, आशीष सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। शहर के खैरा भवानी मंदिर के पोखरा पर भी महिलाओं ने पूजन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें