फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गोंडा में ट्रेन से कटकर चचेरे भाई-बहन की मौत

यूपी के गोंडा में गोंडा-बलरामपुर रेल मार्ग पर रविवार की रात मालगाड़ी से कटकर चचेरे भाई-बहन की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हालांकि घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। हादसा खिरौरा शहबाज गांव के पास हुआ। रविवार की रात मालगाड़ी ट्रेन बलरामपुर से गोंडा जा रही थी। पिलर संख्या 206 के करीब युवक और युवती ट्रेन के सामने आ गए। पलक झपकते ही दोनों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। ट्रेन चालक ने इसकी जानकारी सुभागपुर रेलवे स्टेशन पर दी। इसके बाद घटना की सूचना इटियाथोक थाने को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रैक के आसपास बिखरे शवों के टुकड़ों को इकट्ठा करवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतकों की पहचान चचेरे भाई-बहन के तौर पर हुई है। सूचना घरवाले रोते बिलखते पहुंच गए। मृतक के पिता ने बताया कि बेटा ट्रक ड्राइवर था। दो दिन पहले घर आया था। देर शाम को कब घर से निकला, इसकी जानकारी नहीं हो सकी। मृतका के भाई ने बताया कि वह अपनी मां को अस्पताल में एडमिट कराकर इलाज करा रहा था। घर पर छोटा भाई था। रात 2 बजे हादसे का पता चला है। एसओ शेषमणि ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें