गोंडा में तीन दिन की छुट्टी के बाद मेडिकल कॉलेज की ओपीडी खुली तो मरीजों की भीड़ उमड़ी। पंजीकरण काउंटर से लेकर क्षेत्रीय निदान केंद्र तक लंबी कतारें लगी रहीं। मरीजों को पर्चा बनवाने में ही दो घंटे से अधिक समय लग गया। तरबगंज से आए राहुल सिंह ने बताया कि 9 बजे आया था, 11 बजे पर्चा बन पाया।