भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच गोंडा में पूर्व सैनिकों ने सेना का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने हुंकार भरी कि वह एक बार फिर पूरी तरह से तैयार हैं। सरकार को अगर उनकी आवश्यकता पड़ती है, तो वह लोग बार्डर पर जाने को तैयार हैं। पूर्व सैनिकों ने कहा कि पाकिस्तान हमेशा पीठ पीछे से वार करता है। ऐसे में सरकार को अपनी रणनीति के तहत काम करना चाहिए। पाकिस्तान की मदद कुछ अन्य विदेशी ताकतें कर रही हैं। पाकिस्तान को सबक सिखाने का मौका आ गया है। पाकिस्तान को उसके नापाक हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दिया जाए।