फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में महिला अस्पताल में इंतजार बढ़ा रहा गर्भवतियों का दर्द

भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 26 Feb 2026 01:46 PM IST

यूपी के गोंडा में जिला महिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य व्यवस्था की तस्वीर सवालों के घेरे में दिखी। सुबह से अल्ट्रासाउंड के लिए पहुंची गर्भवतियां घंटों इंतजार करती रहीं, लेकिन निर्धारित समय तक डॉक्टर नहीं पहुंचीं। बनगाई से करीब 20 किलोमीटर का सफर तय कर आई कुसुम फातमा सुबह 9.00 बजे से ही अस्पताल परिसर में बैठी थीं। 11:30 बजे तक भी अल्ट्रासाउंड कक्ष नहीं खुला। इंतजार के दौरान उनके चेहरे पर चिंता और थकान साफ झलक रही थी। उन्होंने कहा कि गांव से आने में ही काफी समय और किराया लग जाता है, ऊपर से घंटों इंतजार करना पड़ता है। कटहा घाट की सरोज यादव सुबह साढ़े आठ बजे ही अस्पताल पहुंच गई थीं। उन्होंने बताया कि पर्चा बनवाने के बाद से लगातार अल्ट्रासाउंड के लिए बुलावे का इंतजार कर रही थीं, लेकिन कोई डॉक्टर नहीं आया। वहीं असफिया करीब दो घंटे तक बैठने के बाद बिना जांच कराए ही घर लौट गईं। अस्पताल में मौजूद अन्य गर्भवतियों ने भी बताया कि अक्सर अल्ट्रासाउंड के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। कई महिलाएं दूरदराज गांवों से आती हैं और छोटे बच्चों के साथ घंटों बैठना पड़ता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें