यूपी के गोंडा में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज के बाबू ईश्वर शरण अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। डीएम की दस्तक से स्वास्थ्य विभाग में अफरातफरी मची रही। जिलाधिकारी ने 26 मिनट तक अस्पताल की इमरजेंसी, ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, दवा वितरण काउंटर आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान कदम-कदम पर खामियां नजर आईं। मरीजों ने अस्पताल में दवा न मिलने की शिकायत की। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए सुधार के निर्देश दिए। जरूरी विभागों को नई बिल्डिंग में शिफ्ट कर स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने के निर्देश दिए।