यूपी के गोंडा में मां पाटेश्वरी देवी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि गर्ल्स हॉस्टल में न बिजली मिल रही है, न ही सुरक्षा के कोई इंतजाम किए गए हैं। बृहस्पतिवार की रात बिजली गुल होने के बाद ड्रोन उड़ता दिखाई दिया। इस पर एक युवक हॉस्टल की पानी टंकी पर चढ़ गया। ऐसे में छात्राएं दहशत में आ गईं और रातभर सो नहीं सकीं। सुबह कॉलेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। डायरेक्टर प्रो. भारतेंदु नाथ मिश्र ने समाधान का भरोसा दिया।