फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए केंद्रों पर पहुंचे अभ्यर्थी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

गोंडा में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शनिवार से शुरू हो रही है। इसके चलते परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। जिले के 14 निर्धारित केंद्रों पर तीन दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 33120 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी—पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित की जाएगी। इससे पहले जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल की अध्यक्षता में बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की गई। परीक्षा को सुचारु और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 14 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें