फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में होली मिलन समारोह में स्नेह के रंगों से सराबोर हुआ महादेवा

गोंडा में युवा सोच संगठन द्वारा महादेवा गांव में होली के पावन अवसर पर “होली मिलन समारोह-स्नेह के रंग” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, युवाओं एवं गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता कर उत्साहपूर्वक होली मनाई। कार्यक्रम की शुरुआत रंग-अबीर से हुई। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, होली गीतों और आपसी संवाद ने माहौल को उल्लासमय बना दिया। कार्यक्रम के माध्यम से प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। युवा सोच के अनिल सिंह ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि आपसी भाईचारे को मजबूत करने और सकारात्मक बदलाव का संकल्प लेने का अवसर भी है। उन्होंने समाज में सौहार्द, सहयोग और जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। समारोह का समापन आपसी बधाई और सामूहिक सद्भाव के संकल्प के साथ हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें