फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में गैस सिलिंडर के पाइप में रिसाव से आइसक्रीम फैक्टरी में लगी आग, एक मजदूर झुलसा

यूपी के गोंडा में शुक्रवार की दोपहर पीपल चौराहा से मैजापुर मिल-मार्ग पर स्थित शिवानी आइसक्रीम फैक्टरी में गैस सिलिंडर के पाइप में रिसाव होने से आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में एक व्यक्ति झुलस गया। कड़ी मशक्कत व दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। फैक्टरी संचालक अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि लगभग 2 बजे फैक्टरी में आइसक्रीम बनाने के लिए दूध गर्म किया जा रहा था। इसी समय गैस सिलिंडर से पाइप निकल गया। इससे आग लग गई। हादसे के समय छह लोग काम कर रहे थे। आग बुझाने के चक्कर में चिलवरिया के रहने वाले आकाश राजपूत का हाथ, पैर व चेहरा झुलस गया। बाकी सभी लोग सुरक्षित हैं। लगभग आठ लाख रुपये का कच्चा माल, चार फ्रीजर व कुछ तैयार माल जलकर राख हो गया है। इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने बताया कि दमकल की मदद से आग बुझा ली गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें