फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में गैस सिलिंडर के लिए मारामारी, दवा की थैली हाथ में, खाली पेट लाइन में खड़ी शहीदा का छलका दर्द

गोंडा में रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत अब सिर्फ असुविधा नहीं, बल्कि लोगों के लिए पीड़ा और मजबूरी की कहानी बनती जा रही है। अंबेडकर चौराहा स्थित गैस एजेंसी पर लगी लंबी कतारों में खड़े लोगों की आंखों में बेबसी साफ झलक रही है। महराजगंज निवासी शहीदा इस संकट की सबसे मार्मिक तस्वीर बनकर सामने आईं। हाथ में दवाओं की थैली और गैस की किताब लिए वह घंटों से लाइन में बैठी हैं। भूखे पेट होने के कारण उनकी हालत बिगड़ रही है, सांस फूल रही है, चक्कर आ रहे हैं, लेकिन मजबूरी ऐसी कि लाइन छोड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहीं। शहीदा बताती हैं कि पहले मंगलम गैस एजेंसी गई थीं, जहां से उन्हें सूर्या गैस एजेंसी भेज दिया गया। अब यहां भी लंबा इंतजार उनकी तकलीफ बढ़ा रहा है। उधर, पोर्टरगंज निवासी ज्ञानमती की परेशानी भी कम नहीं है। वह पिछले तीन दिनों से सिविल लाइंस पुलिस चौकी के पास लाइन लगा रही हैं। घर में बेटी की शादी है, लेकिन गैस सिलिंडर खत्म हो चुका है। शादी की तैयारियों के बीच यह संकट उनके लिए नई मुसीबत बन गया है। हाशिम के परिवार पर तो दोहरी मार पड़ी है। उनके पिता का हाल ही में निधन हो गया और इसी बीच घर में गैस भी खत्म हो गई। शोक के माहौल में भी उन्हें लाइन में लगने को मजबूर होना पड़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें