फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में गन्ने के खेत में मिला चार दिन से लापता युवती का शव

Bhupendra Singh Updated Thu, 02 Apr 2026 04:12 PM IST

यूपी के गोंडा में चार दिन से लापता युवती का शव गन्ने के खेत में मिला। उसके हाथ बंधे थे और गले पर रेतने के निशान मिले हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं। मामले की जांच की जा रही है। घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के भीटी भदवल गांव की है। गांव निवासी अशोक कुमार की पुत्री शीला (22) बीती 29 मार्च की दोपहर करीब 12 बजे घर से शौच के लिए निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने रिश्तेदारों के यहां भी खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। 30 मार्च को घरवालों ने कोतवाली देहात में गुमशुदगी दर्ज कराई। बृहस्पतिवार को घर से करीब 400 मीटर दूर एक गन्ने के खेत में शीला का शव पड़ा मिला। खेत मालिक अभिलाख सिंचाई के दौरान वहां पहुंचे थे। उन्होंने शव देखा तो परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। युवती के हाथ बंधे थे और गले पर रेतने के निशान मिले हैं। मृतका के पिता अशोक कुमार ने बताया कि उनकी बेटी की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। परिवार में वह सबसे छोटी थी। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। उन्होंने हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें