गोंडा में हलधरमऊ ब्लॉक में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के दौरान मतदाता सूची से नाम काटे जाने के विरोध में सोमवार को ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे ने किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि एसआईआर के दौरान कई पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। इससे उन्हें अपने मताधिकार से वंचित होना पड़ रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी करते हुए संबंधित अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि जिन लोगों के नाम सूची से काटे गए हैं, उनकी जांच कर उन्हें पुनः मतदाता सूची में शामिल किया जाए। पूर्व विधायक ने कहा कि यदि जानबूझकर किसी के नाम काटे गए हैं तो इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की।