फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में एचटी लाइन का तार टूटने से पत्रकार की मौत, मदद न मिलने पर सपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी आंदोलन की चेतावनी

यूपी के गोंडा में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से पत्रकार रंजीत तिवारी की मौत के मामले को लेकर सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों के हितों की अनदेखी कर रही है। केवल वादों तक सीमित है। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक-दो दिन में पीड़ित परिवार को मदद नहीं मिली तो गोंडा में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। साथ ही मृतक परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। वह जिगर मेमोरियल इंटर कॉलेज में आयोजित स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव नेताजी रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट ‘गोंडा प्रीमियर लीग सीजन-6’ के समापन समारोह में पहुंचे थे। उन्होंने ने ऊर्जा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में नए पावर प्लांट नहीं लगाए गए हैं। पूर्व सरकार के कार्यों के कारण ही आज गांवों तक बिजली पहुंच पा रही है। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव के सम्मान में आयोजित इस टूर्नामेंट से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है। वे आगे बढ़कर प्रदेश व देश का नाम रोशन करते हैं। फाइनल मुकाबले में मध्य प्रदेश इलेवन ने गोंडा पुलिस लाइन इलेवन को तीन विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को तीन लाख रुपये और उप-विजेता को 1.5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। टूर्नामेंट का वर्चुअल उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें