फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गोंडा में चार दिनों से बिजली... न पानी, मुश्किल में लोग

गोंडा में कांशीराम कॉलोनी सिविल लाइन में बीते चार दिनों से बिजली नहीं आ रही है। इसके चलते पानी की आपूर्ति भी बाधित है। कॉलोनी के लोग अधिकारियों की चौखट पर दस्तक दे रहे हैं। बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। रविवार को जिलाधिकारी के आवास पर महिलाएं, युवा और बच्चे एकत्र हुए। सलमान, रामप्रीत, राधा, रमेश मिश्र, अंजू वर्मा, शबनम, इंद्रावती ने कहा कि पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। बिजली भी नहीं जोड़ी जा रही। बच्चे परेशान हैं। दो दिन पहले वह लोग डीएम से मिलने जा रहे थे। रास्ते पुलिस ने रोक दिया और लौटा दिया था लेकिन, बिजली अभी तक नहीं आई है। इस बीच सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि बिजली विभाग के एसडीओ से वार्ता करके समस्या का समाधान कराया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें