गोंडा में भारतीय शिक्षा समिति के आह्वान पर 25 सितंबर को सुबह 11 बजे देशभर के विद्यालयों में एक साथ 'वंदे मातरम्' का सामूहिक गायन कराया जाएगा। इस आयोजन को विश्व रिकॉर्ड के रूप में दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। रविवार को समिति के प्रदेश निरीक्षक श्रीराम सिंह ने जिले के 56 विद्यालयों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की। उन्होंने बताया कि निर्धारित समय पर शिक्षक और छात्र-छात्राएं एक साथ वंदे मातरम् का गायन करेंगे तथा विश्व रिकॉर्ड के लिए संबंधित संस्था को भी आमंत्रित किया गया है।