फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में भाभी के जेवर छिपाकर... ननद ने पुलिस को दी चोरी की झूठी सूचना, खुलासे से सभी हैरान

यूपी के गोंडा में पुलिस ने मनकापुर व धानेपुर में चोरी की एक झूठी कहानी का खुलासा किया है। झूठी, भ्रामक शिकायत करने और सूचना देने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही है। मनकापुर क्षेत्र के बंदरहा गांव निवासी रामलोचन ने पुलिस को सूचना दी। कहा कि जब वे मजदूरी करने बाजार गए थे, तभी दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से उनके घर पहुंचे। घर के भीतर उनकी बेटी को पीटकर सोने-चांदी के जेवरात और 20 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। टेक्निकल एवं मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर विस्तृत पूछताछ की। इसमें पता चला कि चोरी की कोई घटना घटित नहीं हुई है, बल्कि आवेदक की बेटी ने अपनी भाभी वंदना (जो अपने मायके गई हुई थीं) के जेवरात अपने घर की सिलाई मशीन में छिपा दिए थे। इसके बाद हाल ही में चोरी की अफवाहों के चलने के कारण उसने अपने पिता से प्रार्थना पत्र दिलवाकर फर्जी चोरी की घटना दर्ज कराई थी। पुलिस की पूछताछ में पूरी सच्चाई सामने आने पर छिपाए गए जेवरात बरामद कर लिए हैं। एएसपी मनोज रावत ने बताया कि झूठी सूचना देना न केवल सामाजिक व्यवस्था को बाधित करता है, बल्कि इससे सार्वजनिक संसाधनों का अनावश्यक दुरुपयोग होता है। कोई भी सूचना प्राप्त होने पर उसकी सत्यता की पुष्टि के पश्चात ही पुलिस विभाग अथवा अन्य संबंधित कार्यालय को सूचित करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें