गोंडा में एसडीएम करनैलगंज नेहा मिश्रा ने पुलिस कर्मियों के साथ परसपुर बाजार में अभियान चलाया। सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दी गई। व्यापारियों से कहा गया है कि दुकानों के सामने सड़क पर अतिक्रमण न करें, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े।