फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायबिटीज मुक्त भारत बनाने के उद्देश्य से गोंडा में रन फॉर डायबिटीज का आयोजन

भारत को डायबिटीज मुक्त बनाने के लक्ष्य के साथ रविवार को गोंडा में रन फॉर डायबिटीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु नानक चौराहे से हुई, जहां प्रतिभागियों ने लगभग 1 किलोमीटर की दौड़ लगाते हुए गांधी पार्क तक पहुंचकर स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया। गांधी पार्क में पहुंचने के बाद प्रतिभागियों ने डायबिटीज से बचाव, स्वस्थ जीवनशैली और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व पर जोर देते हुए डायबिटीज मुक्त भारत का संकल्प लिया। सीएमओ डा रशिम वर्मा ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें