फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ राहत प्रबंधों का जायजा लेने गोंडा पहुंचे मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पीड़ितों से मुलाकात कर ली जानकारी

गोंडा में बाढ़ राहत प्रबंधों का जायजा लेने रविवार को जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे। उन्होंने ऐली परसौली व ब्योंदा मांझा में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। उनकी समस्याओं को सुना। राहत सामग्री का वितरण किया। अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से अब तक किए गए प्रबंधों के बारे में जाना। इन मौके पर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि नेपाल में बारिश के कारण राप्ती में भी पानी आया है। बलरामपुर व सिद्धार्थनगर इससे प्रभावित हो रहा है। घाघरा व सरयू के कारण गोंडा, बहराइच, बाराबंकी, अंबेडकर नगर व अयोध्या में पानी कम हो रहा है। सरकार की स्थिति पर पूरी नजर है। हर तरह से निगरानी की जा रही है। प्रशासन की टीम लोगों को राहत सामग्री बांट रही है। मुख्यमंत्री खुद सारे प्रबंध देख रहे हैं। अधिकारियों से हर रोज संवाद किया जा रहा है। इस मौके पर विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय, डीएम प्रियंका निरंजन, एसपी विनीत जायसवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें